अगर अब हम नहीं बोलेंगे तो कब बोलेंगे




अगर अब हम नहीं बोलेंगे तो कब बोलेंगे
अगर अब हम नहीं बोलेंगे तो कब बोलेंगे

छात्रों को खुले आम धमकाया जा रहा है
निहत्थें पे लाठी चार्ज करवाया जा रहा है
जगह जगह धारा १४४ थोपा जा रहा है

अगर अब हम नहीं बोलेंगे तो कब बोलेंगे

लोगों के घर में तोड़-फोड़ की जा रही है
निर्दोषों पे बिना वजह गोली चलायी जा रही है 
पुलिस द्वारा दहशत फैलाई जा रही है 

अगर अब हम नहीं बोलेंगे तो कब बोलेंगे

झूठ पे झूठ बोला जा रहा है 
देश को गुमराह किया जा रहा है
खुल्ले आम गुंडा राज चलाया जा रहा है

अगर अब हम नहीं बोलेंगे तो कब बोलेंगे

जागो दोस्तों , अब तो जागो 
अपने कम्फर्ट ज़ोन को अब तो त्यागो
समस्या की गहराई को अब तो भाँपो

अगर अब हम नहीं बोलेंगे तो कब बोलेंगे

अपने अक्स से नज़र कैसे मिलाएंगे
अगली पीढ़ी को क्या मुंह दिखाएंगे 
इतिहास के पन्नों में कैसे याद किये जाएंगे

अगर अब हम नहीं बोलेंगे तो कब बोलेंगे
अगर अब हम नहीं बोलेंगे तो कब बोलेंगे

Comments

Popular Posts